पवन सिंह की ‘लूलिया’ बनकर निधि झा को रातोंरात मिला था फेम, तलाकशुदा और एक बेटी के पिता संग रचाया था ब्याह

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम बन चुकीं निधि झा को भला कौन नहीं जानता। वह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। निधि झा ने तो करियर की शुरुआत ही टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने ‘बालिका वधू’ से लेकर ‘सपने सुहाने लड़कपन’ जैसे कई शोज में काम भी किया है। आइए आज आपको भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि निधि झा का निकनेम लूलिया है। 18 अक्टूबर 1988 को उनका जन्म मुंबई में हुआ। वह मूल रूप से भी मुंबई की ही रहने वाली हैं।

टैटूज की शौकीन हैं निधि झा

निधि झा को डांस और क्रिकेटर का काफी शौक है। यही उनकी हॉबी भी है। एक्ट्रेस टैटूज की भी काफी शौकिन हैं। उन्होंने कमर और कलाई पर टैटू बनवाया हुआ है।

शादीशुदा के प्यार में पड़ीं निधि झा

पर्सनल लाइफ की बात करें तो निधि झा ने एक्टर यश कुमार से शादी की हुई है। कहते हैं कि जब निधि और यश ने शादी की तो एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों का लंबे समय तक रिलेशनशिप था और फिर दोनों ने ब्याह रचा लिया। यश कुमार की पहली पत्नी अंजना सिंह हैं। दोनों की एक बेटी भी है।

कैसे मिला लूलिया नाम

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा की शादी, पर्सनल लाइफ और फैमिली से लेकर आइए आज उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाते हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पवन सिंह के अपोजिट फेम मिला था। उनका निकनेम लूलिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds