बी टाउन की न्यू मॉम इलियाना डिक्रूज ने दिखायी बेटे की झलक, क्यूट फोटो पर दिल हारे फैंस

मुंबई : एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले कई महीनों से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। ‘बर्फी’ एक्ट्रेस ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। वह कैसा दिखता है, उसकी एक झलक भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को दिखाई। हालांकि, एक्ट्रेस ने बच्चे का पिता कौन है, इस पर खुल कर कभी बात नहीं की। बहरहाल, अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे की एक और झलक फैंस के साथ शेयर की है।

इलियाना ने शेयर की बेबी की फोटो

‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ एक्ट्रेस ने बेटे का नाम- कोआ फीनिक्स डोलन  रखा है। अपने वन मंथ ओल्ड बेबी की शेयर की गई फोटो में इलियाना ने उसके नन्हे पैर दिखाए हैं, जो मोजे से कवर किए गए हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें एक्ट्रेस ने इमोजी डालकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

इनके साथ जुड़ा एक्ट्रेस का नाम

जब इलियाना ने अपने प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी, तब इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि बच्चे का होने वाला पिता ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एनड्रीयू नीबोन है। बाद में पता लगा कि दोनों का 2019 में ब्रेकअप हो गया था। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इलियाना ने माइकल डोलन नाम के व्यक्ति से शादी की है। उन्होंने इस साल मई में शादी की। हालांकि,इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई। एक्ट्रेस ने बिना नाम बताए कोआ के पिता के साथ एक ब्लर फोटो शेयर की थी।

इलियाना डिक्रूज वर्कफ्रंट

इलियाना डीक्रूस को आखिरी बार ‘सब गजब’ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। उन्होंने रैपर बादशाह के साथ गाने पर परफॉर्म किया था। फिल्म लाइन में उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ ‘बिग बुल’ में देखा गया था, जो कि 2021 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds