दिल्ली एक्सीडेंट केस में आया नया मोड़, कौन सी और कितनी सज़ा मिल सकती है आरोपियों को..?

रायपुर I दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में अब नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि स्‍कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आ रही थी। स्कूटी में जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आज उसका बयान दर्ज करेगी।

पुलिस ने यह खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर किया। इसमें मृतका अपनी सहेली के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। इसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर निकल जाती हैं। इस बीच, उस होटल के कर्मचारी ने बताया कि पीड़िता के साथ उसकी सहेली आई थी। दोनों ने डाक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया। इसके बाद लड़कियों के रूम गए और वहां करीब 5 मिनट तक रहे।

होटल कर्मचारी ने बताया कि रूम से लड़ने की आवाज आ रही थी और एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। हमारे मैनजेर ने सभी को झगड़ा न करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए निकल गईं। वह होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं, जोकि CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को फुटेज दे दिया गया है।

मृतका का अंतिम संस्कार आज हो सकता है,  क्या है पूरी घटना जानिए…


यह घटना कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की है। कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। लड़की कार के नीचे फंसी रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे पता चल सके कि उन्होंने नशा किया था या नहीं। मृतका का मंगलवार को अंतिम संस्कार हो सकता है।

क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस आरोपियों को लाकर..

दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP डॉ. सागर पी हुड्डा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की कई टीमों को भी जांच में लगाया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दे दी है। आगे अब पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

CCTV फुटेज और डिजिटल एविडेंस के आधार पर टाइमलाइन बनाई जाएगी। इसके लिए आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर लाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और धाराएं जोड़ी जाएंगीं। शाम को युवती की डेड बॉडी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां करीब डेढ़ घंटे उसका पोस्टमॉर्टम हुआ।

युवती को कार से घसीटने वालों को कितनी और कौन सी सजा मिलेगी ?

नए साल पर जब सभी लोग जश्न मना रहे थे, तभी दिल्ली में स्कूटी से जा रही 20 साल की लड़की को कार सवार टक्कर मार देते हैं। टक्कर से लड़की कार के नीचे फंस गई और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इससे लड़की की पीठ और सिर की हड्डियां घिस गईं। मांस निकल आया। दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। बेहद दर्दनाक तरीके से उसकी मौत हुई। जब लाश मिली तो शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button