हरियाली अमावस्या के दिन कभी ना लगायें ये पौधे, जानें इसका महत्व

सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है। सावन मास में पड़ने के कारण इस अमावस्या को श्रावणी अमावस्या या हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पेड़ लगाने का भी खास महत्व है।

मान्यता है कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर इच्छा पूरी करते हैं। लेकिन इसके कुछ नियम हैं। कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें लगाना काफी शुभ माना जाता है जबकि कई पेड़ों को लगाना अशुभ माना जाता है। इंदौर के पंडित प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि इस दिन कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए और कौन से नहीं।

हरियाली अमावस्या: तिथि

हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह आमतौर पर हरियाली तीज के लोकप्रिय त्योहार से तीन दिन पहले पड़ता है। इस साल हरियाली अमावस्या 16 जुलाई को रात 10.08 पर शुरू होगी और 17 जुलाई को सुबह 12.01 मिनट पर खत्म होगी।

उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को पड़ रही है। इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा, क्योंकि यह दिन सोमवार है। हरियाली अमावस्या आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में आषाढ़ अमावस्या के साथ मेल खाती है, जहां चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है।

घर पर लगाएं ये पौधे

मान्यता है कि इस दिन आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष और नीम के पौधों को रोपने से देवता और पितृ प्रसन्न होते हैं।

हरियाली अमावस्या के दिन तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

इस दिन शमी का पौधा लगाना भी काफी अच्छा होता है। ये पौधा शिव जी को भी काफी प्रिय है। इससे शनि के जुड़े दोष भी दूर हो जाते हैं।

इस दिन घर के मुख्य द्वार पर फर्न प्लांट लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे भाग्य चमकता है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

इस दिन मनी प्लांट लगाना भी काफी अच्छा होता है। इससे परिवार में खुशियां बढ़ती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है।

बिल्कुल ना लगायें ये पौधे

इस दिन घर में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के आसपास लगाने से पितर दोष बढ़ सकता है और परेशानी हो सकती है।

इस दिन घर में बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानी बढ़ती है।

घर के आसपास मेहंदी, ताड़ और कपास का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इनसे घर में तनाव और आपसी क्लेश बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds