CG – कागज़ की पोटली में हीरे की तस्करी : पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, 54 नग हीरे के साथ धर दबोचा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मैनपुर पुलिस ने दो हीरे तस्करों के गिरफ्तार किया है. नेशनल हाईवे मार्ग में दबनाई नाला के पास दो लोग हीरे बेचने की फिराक में घूम रहे थे. मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम और मैनपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के पास से 54 नग हीरे बरामद किए हैं. जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130 C मैनपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में हीरा बेचने की फिराक में दो युवकों के ग्राहक की तलाश में घूमने की जानकारी मिली. जिस पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन और एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने मैनपुर से 8 किलोमीटर दूर गरियाबंद नेशनल हाईवे में दबनाई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक से पूछताछ की.

युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा बरामद किया गया. आरोपी सैयद हुसैन खान, आरआर नगर, भवानीपुर, विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे जब्त किए गए. वहीं दूसरा आरोपी कमाल खान, धवलपुर, गरियाबंद से 24 नग हीरे बरामद किए गए हैं. दोनों आरोपी ने हीरे को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था. जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है.

मामले में मैनपुर पुलिस ने धारा 379, 34 ,4-21 माइनिंग एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से एएसआई जीवन लाल साहू ,आरक्षक जय कुमार यादव ,सुखसागर नाग ,अंगत राव और स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds