नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया पुल, कोई हताहत नहीं

बीजापुर :  नक्सलियों ने बीजापुर से 20 किमी दूर बम विस्फोट कर पुलिया को उड़ाया। बीजापुर से गंगालूर मार्ग पर किकलेर के पास विस्फोट किया है। बम ब्लास्ट से सीसी सड़क में लगभग 10फीट के गड्डे बन गए है। अनुमान लगाया गया है कि नक्सलियों ने इस बम विस्फोट में लगभग 35-40 किलो बारुद का उपयोग किया है। जवानों को निशाना बनाने लिए यहां बारुद बम प्लांट किया गया था। इस विस्फोट में किसी के हताहत की खबर नही है।

किकलेर के पास हुये ब्लास्ट में चेरपाल से सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुये हैं। ब्लास्ट के बाद बीजापुर गंगालूर मार्ग बंद हो गया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सीआरपीएफ जवानों की सहायता से मार्ग बहाली के लिए जेसीबी वाहन से गड्डे को पाटा जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक यह कार्य जारी है। सूत्रों ने बताया गंगालूर का यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस विस्फोट की घटना से एकाएक पुलिस भी सकते में है। नक्सलियों द्वारा वर्षों बाद इस तरह की बारुदी विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds