गोठान के पास मिला मानव कंकाल, आधा किलोमीटर तक फैली थीं हड्डियां

बिलासपुर : पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम भटचौरा स्थित गोठान के पास मानव कंकाल मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोठान के आसपास आधा किलोमीटर के दायरे में जांच कर शरीर के अन्य हिस्सों को बरामद किया है। पुलिस की टीम आसपास की जांच कर कंकाल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पचपेड़ी क्षेत्र के भटचौरा में रहने वाले ओमप्रकाश लहरे(26) छह महीने पहले काम करने के लिए गुजरात गए थे। उनके साथ पूरा परिवार गुजरात चला गया। गुरुवार की रात ओमप्रकाश अपने घर लौटकर आए। सुबह उन्होंने अपने मकान के पास मानव खोपड़ी मिली।

उन्होंने इसकी जानकारी गांव के कोटवार और अन्य लोगों को दी। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस से खोपड़ी जब्त कर लिया। इसके बाद गांव वालों के साथ गोठान के पास आधा किलोमीटर के दायरे में जांच की गई। इस दौरान पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी के टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस ने मानव कंकाल के हिस्सों को जब्त कर लिया है। आसपास की तलाशी कर इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

सिम्स में होगी जांच

पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि मानव कंकाल तीन महीने से अधिक पुराना होने की आशंका है। इसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें कंकाल महिला का है या पुरुष का इसकी पुष्टि होगी। इसके आधार पर गुम इंसान की जानकारी जुटाई जाएगी। आसपास के गांव में पूछताछ के दौरान तीन महीने के भीतर किसी के संदिग्ध रूप से गायब होने की जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds