एक करोड़ का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, बस्तर में कई बड़ी वारदातों का रहा मास्टरमाइंड

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली का नाम संजय दीपक राव उर्फ विजय है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। बताया जा रहा है कि, यह नवसली आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल समेत साउथ के इलाकों में सक्रिय था। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में घटी कई बड़ी नक्सली वारदातों का भी मास्टरमाइंड रहा है। इससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। इसकी भरनक पुलिस की लगी जहां दबिश देकर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, यह तमिलनाडु, केरल, कनटिक ट्राई जंव्शन का सचिव भी है। बस्तर के दंडकारण्य इलाके के नवसलियों से लगातार संपर्क में था पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds