जगदलपुर में 21 तो रायपुर में 24 जून तक हो सकता है मानसून प्रवेश, आज छाये रहेंगे हल्के बादल

रायपुर :  केरल में मानसून के प्रवेश होते अब मानसूनी हलचल बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन देरी से आया है, इसे देखते हुए जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून को मानसून का प्रवेश संभावित है। हालांकि अगर इस दौरान मानसूनी सक्रियता तेजी के साथ बढ़ी तो मानसून निर्धारित तिथि से पहले भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।

गुरुवार को भी रायपुर में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते इन दिनों उमस भी बढ़ गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार गुरुवार को 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 10 जून के बाद से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है, साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते प्रदेश में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

30 वर्षों में पहली बार नहीं चली लू

इस वर्ष बीते 30 वर्षों में पहली बार देखने को मिला है कि छत्तीसगढ़ में लू नहीं चली है। इसके साथ ही इस बार भले ही तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन उमस व गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। मार्च और अप्रैल का महीना तो नहीं तपाया,लेकिन मई के दूसरा पखवाड़ा तपाने वाला रहा। अब जून में भी तपिश और ज्यादा बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds