9 साल की मासूम के साथ नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी

कलबुर्गी :  कर्नाटक के कलबुर्गी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां नाबालिग लड़कों के एक समूह ने नौ वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस निर्मम कांड के बाद क्रूर पीड़िता बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 12-14 साल के चार आरोपी बच्चों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया गया है और पांचवें की तलाश जारी है।

चॉकलेट खाने के बहाने बुलाया

यह घटना कलबुर्गी महिला पुलिस थाने की सीमा में बुधवार की दोपहर को हुई। पुलिस के मुताबिक, पांचों नाबालिग लड़के अपने घर के सामने बैठी पीड़िता को चॉकलेट दिलाने के बहाने फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि पांचों आरोपी, उस लड़की को पास के एक घर के ऊपर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर आकर मां को बताई आपबीती

पीड़िता दिन में स्कूल गई थी और जब वहां से लौटी तो घर के बाहर कुछ खा रही थी, तभी लड़कों ने उसे बहाने से बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को कुछ भी न बताने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। हालांकि, किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया।

चार आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद लड़की की मां उसे तुरंत अस्पताल ले गई और पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि एक आरोपी की तलाश अब भी जारी है, घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds