लॉगिन

‘आप भी झूठ बोल गए मोदी जी’: CM बघेल बोले- आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी, CG के किसानों को आप भी गुमराह नहीं कर सकते

Chhattisgarh July 7, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
‘आप भी झूठ बोल गए मोदी जी’: CM बघेल बोले- आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी, CG के किसानों को आप भी गुमराह नहीं कर सकते

‘आप भी झूठ बोल गए मोदी जी’: CM बघेल बोले- आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी, CG के किसानों को आप भी गुमराह नहीं कर सकते

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम के जाते ही अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर थे, जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी तीखे सवाले दागे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है. आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए.

1000-1200 में धान क्यों बेचने पर किसान मजबूर हैं मोदी जी ?

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है. अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी ?

गंगाजल की कसम कर्ज माफी के लिए खाई थी- भूपेश बघेल

आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए. छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी, लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है.

किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता, आप भी नहीं- बघेल

भाजपा का ‘2100 रूपए क्विंटल’ और ‘बोनस’ का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है. वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है. अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता. आप भी नहीं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds