बुध ग्रह 13 दिसंबर को होंगे वक्री, इन 4 राशि वालों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। बुध देव को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है। बुध देव सभी नौ ग्रहों में काफी प्रभावशाली माने गए हैं और जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह 13 दिसंबर को दोपहर 12.38 बजे वक्री होंगे और 02 जनवरी 2024 को सुबह 08.36 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बुध ग्रह की उल्टी चाल से 4 राशि के जातक सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

धनु राशि वालों की बढ़ेगी अचल संपत्ति

धनु राशि में ही बुध ग्रह वक्री होंगे, इसलिए धनु राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव होगा। इस राशि के जातकों को संपत्ति में लाभ होगा। भूमि खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 13 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच का समय आर्थिक रूप में लाभकारी साबित होगा।

मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ

बुध ग्रह के वक्री होने से मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। काम का विस्तार होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। शुक्रवार को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पाठ जरूर करें।

सिंह राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन

बुध ग्रह के वक्री होने से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। पत्नी की ओर से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि वालों की दूर होगी समस्या

बुध की उल्टी चाल कन्या राशि वालों की कई समस्याओं का अंत करेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कुछ कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आर्थिक रूप से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds