रोजाना माथे पर लगाएं हल्दी का तिलक, मिलेगी हर कार्य में सफलता

सनातन धर्म में कई प्रथाएं हैं। इन्हीं में से एक माथे पर हल्दी का तिलक लगाना है। तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माथे पर हर दिन तिलक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके कई अद्भुत फायदे हैं। आइए जानते हैं माथे पर हल्दी का तिलक लगाने के आश्चर्यजनक फायदे क्या हैं।

7 चक्रों से संबंध

मान्यता के अनुसार, शरीर में 7 ऊर्जा केंद्र होते हैं। आज्ञा चक्र माथे के मध्य में स्थित होता है। इसे सात चक्रों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

नकारात्मकता दूर होती है

अगर जन्म कुंडली में देवगुरु बृहस्पति अशुभ है तो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है। ऐसे में हल्दी का तिलक करें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। वह कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

ऊर्जा प्राप्त होती है

माथे के मध्य में तिलक लगाना ऊर्जा का प्रतीक है। माना जाता है कि इससे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है।

कार्यों में सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य के लिए जाते समय माथे पर हल्की का तिलक लगाएं। ऐसा करने से उस काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिलती है।

तिलक लगाने से होगा वित्तीय लाभ

माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। ऐसा नियमित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होकर धन प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds