महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ में 1.44 लाख महिलाओं का आधार अब भी लिंक नहीं, कैसे मिलेगी राशि

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही है। राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की पांचवीं किस्त आज जारी करेंगे। योजना के अंतर्गत करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक और डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) सक्रिय होना अनिवार्य है।

एनईएफटी के जरिए राशि हो रही ट्रांसफर

प्रदेश में 68.60 लाख हितग्राहियों ने खाता आधार लिंक कराया है, जबकि, 1.44 लाख महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है। विभाग के पास राशि नहीं मिलने की लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। हालांकि, विभाग की ओर से हितग्राहियों को एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड्स ट्रांसफर) के माध्यम से राशि निरंतर जारी की जा रही है।

इससे कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं, वहीं, कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि महतारी वंदन योजना आधार बेस्ड डीबीटी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds