CG : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, शव को सड़क पर फेंक उस पर रख गए पर्चा

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंकने की घटना सामने आई है। नक्सलियों ने ग्रामीण के शव पर एक पर्चा भी रखा है, जिसमें उसे पुलिस का मुखबिर बताया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 30 वर्षीय सन्नू उसेंडी पिता डोगे उसेंडी की पुलिस की मुखबिरी में हत्या कर दी। ग्रामीण का शव 30 जून की रात बटुमपारा चौक ओरछा में पड़ा मिला। सन्नू बांस शिल्प कॉलोनी नारायणपुर का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार शव पर एक पर्चा भी मिला, जिसमें ग्रामीण को बस्तर फाइटर का जवान बताने के साथ उसे पुलिस का मुखबिर भी बताया गया है। पर्चे में उसे मौत की सजा सुनाने की बात कही गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी नक्सली कई ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिर बताकर उनकी जान ले चुके हैं।

सुरक्षाबल लगातार बना रहे नक्सलियों को निशाना

आशंका जताई जा रही है कि नक्सली ग्रामीणों में अपना डर कायम करने के लिए ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबल जंगल में लगातार नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं। जिससे वे घबरा गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds