लॉगिन

महादेव सट्टा ऐप : रायपुर में सीबीआई का एक्शन, जेल में बंद मोहित सोमानी के घर मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Chhattisgarh November 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महादेव सट्टा ऐप : रायपुर में सीबीआई का एक्शन, जेल में बंद मोहित सोमानी के घर मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

महादेव सट्टा ऐप : रायपुर में सीबीआई का एक्शन, जेल में बंद मोहित सोमानी के घर मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच तेज कर दी है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी के बाद अब सीबीआई की टीम ने रायपुर मे कार्रवाई की है। शुक्रवार को जांच एजेंसी की टीम जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर पहुंची और दबिश दी। मोहित सोमानी का नाम महादेव सट्टा सिडिकेट में ऑपरेटर के रूप में सामने आया था। बताया जा रहा है कि वह महादेव 364 पैनल का संचालन करता था।

मोहित सोमानी के घर सीबीआई की दबिश

महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की टीम शुक्रवार को रायपुर की समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, करीब छह सदस्यीय टीम ने उसके ठिकाने पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में सीबीआई की यह कार्रवाई जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोलकाता से हुई थी मोहित की गिरफ्तारी

जांच के दायरे में आया मोहित सोमानी महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा रहा है। बताया जाता है। कि वह महादेव 364 पैनल का संचालन करता था। इस नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। मोहित सोमानी को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद से उसका नाम महादेव सट्टा ऐप मामले में लगातार चर्चा में रहा है। फिलहाल उसके रायगढ़ जेल में बंद होने की जानकारी सामने आई है।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद सीबीआई ने उससे पूछताछ की थी। आठ दिन की सीबीआई कस्टडी पूरी होने पर 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद अब सीबीआई की टीम ने मोहित सोमानी के ठिकाने पर दबिश दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds