रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार निरीक्षको के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए है। इस बदलाव के तहत तीन थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि एक निरीक्षक को रिजर्व केंद्र भेजा गया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी निरीक्षको को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए है।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों की नई पदस्थापना इस प्रकार है-
अजय झा : तेलीबांधा थाना प्रभारी से आमानाका थाना प्रभारी बनाए गए है।
सुधांशु बघेल : आमानाका थाना प्रभारी से उरला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है।
रोहित मालेकर : उरला थाना प्रभारी से तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया है।
बालेश्वर लहरे : टिकरापारा थाने से हटाकर रिजर्व केंद्र रायपुर भेजा गया है।