Maha Shivratri 2023: आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह की मंगल बेला आ गई है। शुक्रवार की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भस्म आरती होगी। शनिवार तड़के चार बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 19 फरवरी की रात 11 बजे पट बंद होने तक सतत 44 घंटे चलेगा। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल की चार प्रहर होने वाली पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहेगा।

मंदिर प्रशासक ने बताया कि इस बार कार्तिकेय मंडपम में नए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनसे सतत चलायमान दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से अधिकतम 50 मिनट में भक्तों को सुविधापूर्वक दर्शन होंगे। मंदिर प्रशासन सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में उमड़ रहे जन सैलाब पर भी नजर रखे हुए है। वहां से भी भक्त शिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आ सकते हैं।

उमा-महेश शृंगार

शिवनवरात्र महोत्सव के सातवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का उमा-महेश रूप में शृंगार किया गया। शुक्रवार को भगवान महाकाल शिवतांडव रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds