भाजपा का आज प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम-धरना प्रदर्शन

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर धरना देगी। महीने में भारतीय जनता पार्टी के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 78 विधानसभा के 400 से अधिक स्थानों में चक्का जाम कर रहा है। कल 17 फरवरी को दोपहर 2ः00 से 4ः00 पूरे छत्तीसगढ़ में चक्का जाम किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर शहर में जाम का नेतृत्व करेंगे।

धमतरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रंजना साहू, भाटापारा में शिवरतन शर्मा, भिलाई  में सांसद विजय बघेल,  सरगुजा में प नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, शिवशंकर पैकरा, कृष्णकुमार राय, गणेशराम भगत, रोहित साय, भरत साय, बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, रायगढ़ में ओपी चैधरी, दुर्ग में सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, भिलाई प्रेमप्रकाश पांडेय, कवर्धा में विजय शर्मा सहित प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चक्का जाम कर धरना प्रदेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds