लॉगिन

बारिश ने खोली एनएच-30 की पोल : जलभराव और जर्जर सड़क से मचा हड़कंप, गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुककर लिया जायजा

Chhattisgarh September 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बारिश ने खोली एनएच-30 की पोल : जलभराव और जर्जर सड़क से मचा हड़कंप, गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुककर लिया जायजा

बारिश ने खोली एनएच-30 की पोल : जलभराव और जर्जर सड़क से मचा हड़कंप, गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुककर लिया जायजा

कवर्धा। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नेशनल हाईवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाईवे पर जगह-जगह सड़क के जर्जर हिस्सों और जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नजर आई।

सड़क पर भरा पानी, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

लगातार बारिश के चलते हाईवे के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। जर्जर सड़क और जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, पानी और खराब सड़क के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई। बड़े वाहनों की कतार लगने से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था दबाव में नजर आई।

रास्ते से गुजर रहे थे डिप्टी CM विजय शर्मा

इसी दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा भी इसी मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर उतरकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल मरम्मत और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बारिश ने रखरखाव व्यवस्था पर उठाए सवाल

लगातार बारिश के बीच नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति ने सड़क निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और जर्जर हिस्सों के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब अधिकारियों के निर्देश के बाद हाईवे के प्रभावित हिस्सों में मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कितनी तेजी से की जाती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds