इन चार राशियों के लिए अशुभ रहेगा चंद्रग्रहण, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस ग्रहण के दौरान सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन चार राशियां ग्रहण से प्रभावित होंगी। वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन राशि वालों को सावधान रहना चाहिए।

मेष

इस राशि के जातकों के लिए वर्ष का पहला चंद्रग्रहण शुभ नहीं होगा। आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। इसका प्रभाव आर्थिक रूप से झेलना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। किसी प्रकार के कानूनी विवाद में फंसने की संभावना भी है।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित नहीं होगा। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी से विवाद होने की संभावना है। परिवार में भी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जीवन में आ रही समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा।

कर्क

इस राशि के जातकों पर वर्ष के पहले चंद्रग्रहण का अशुभ प्रभाव बनेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। नौकरी में कई प्रकार की परेशानियां पैदा होंगी। इस समय काल में भगवान शिव की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए वर्ष का पहला चंद्रग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस समय काल में आपको कोई बुरी सूचना प्राप्त होगी। परिवार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय बहुत सोच-विचार करने के बाद ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button