LIVE: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त, 12 सीटों पर बीजेपी आगे, 11 सीटों पर कांग्रेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन करने का जनादेश रविवार को आएगा। प्रदेश की 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा। इस चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज समेत अन्य 12 मंत्रियों की साख दांव पर है। इसी तरह से भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के 16 पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद विजय बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय समेत अन्य के भविष्य पर भी निर्णय होना है।

बीजेपी ने 30 सीटों पर बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस राज्य में 29 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है।

वोटों की गिनती शुरू, सीएम बघेल बोले- सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ

छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा- आज जनादेश का दिन है। जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ।

 रमन सिंह ने कहा- छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को मिलेगी 42-55 सीटें

सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वोटों की गिनती हो रही है। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह का कहना है, बीजेपी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य में हमारी 42-55 सीटें होंगी।

गरियाबंद जिले में लगाए गए 14 – 14 टेबल

गरियाबंद जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14 – 14 टेबल लगाए गए हैं। गरियाबंद के कृषि उपज मंडी के परिसर मे मतगणना होगी। जिले की दोनों विधानसभाओं के कुल 18 प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला होगा। मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा की गई है। जिला पुलिस, राज्य सशस्त्र बल (CAF) एवं केन्द्रीय पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। राजिम- 20 राउंड, बिन्द्रानवागढ़ – 22 राउंड

कांग्रेस नेता ताम्रध्वज बोले- 75 सीटें पार करेंगे

चुनाव परिणाम के दिन, छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू कहते हैं, हम 75 सीटें पार करेंगे और राज्य में सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का दावा- कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी

भिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा, जनता ने पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी का काम देखा है। उसी आधार पर वोटिंग हुई है। कांग्रेस आज शानदार जीत दर्ज करेगी। वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मंदिर में पूजा अर्चना की।

सरगुजा में खोला गया स्ट्रांग रूम का ताला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सरगुजा में स्ट्रांग रूम का ताला मतगणना अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी।

वोटों की गिनती से पहले बोलीं लता उसेंडी- जनता का आशीर्वाद BJP के साथ

वोटों की गिनती से पहले कोंडागांव से बीजेपी उम्मीदवार लता उसेंडी का कहना है, ”बीजेपी को पूरा भरोसा है कि हम कोंडागांव की दोनों सीटें जीतेंगे। हर कोई नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता और उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से थक चुकी है।

रायपुर में थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आएंगे। रायपुर में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।

अरुण साव बोले- कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है

वोटों की गिनती पर भाजपा नेता छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है। जब भी कांग्रेस हारने वाली होती है या हारती है थो आरोप लगाती है। कभी EVM पर सवाल उठाते हैं कभी संविधान बदलने की बात करते हैं, कभी कुछ और बात करते हैं, ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है। वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया है।

Back to top button

This will close in 20 seconds