लॉगिन

पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय अजगर : सड़क किनारे लगी भीड़, लोगो ने बनाया विडियो

Chhattisgarh August 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय अजगर : सड़क किनारे लगी भीड़, लोगो ने बनाया विडियो

पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय अजगर : सड़क किनारे लगी भीड़, लोगो ने बनाया विडियो

लोरमी। आम दिनों की तरह चल रहे यातायात के बिच सोमवार को लोरमी-बिलासपुर के मुख्य मार्ग पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, राजगीरों की नजर करीब 7 से 8 फीट लंबे अजगर पर पड़ी, जो सड़क किनारे पेड़ पर चढ़ रहा था। लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल में इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस अजगर को देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी के लिए यह रोमांचक पल था तो किसी के लिए खौफनाक। हालांकि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन अचानक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों और यात्रियों के बिच दहशत का माहौल बन गया है।

बीजापुर में पहली कक्षा के दो छात्रों को सांप ने काटा

वहीं बीजापुर जिले के गमपुर क्षेत्र में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां आने से पहले ही मातम में बदल गई। पोटाकेबिन के दो छात्र रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। इस समय दोनो को सांप ने डस लिया। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

त्योहार मातम में बदल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बीजापुर जिले के गमपुर क्षेत्र के रहने वाले है। रक्षाबंधन की छुटियों पर दोनों छात्र अपने घर ग्राम गमपुर जा रहे थे। पोटाकेबिन चेरपाल में समीर कड़ती और रामलू मड़काम ने दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि, दोनों बुधवार को एक साथ निकले थे। रात होने पर गांव पीडिया में एक रिश्तेदार के घर पर रूक गए।

दूसरे की हालत गम्भीर

रात में खाना-खाने के बाद जब दोनों सो गए तो उन्हें एक सांप ने डस लिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच समीर कड़ती की मौत हो गई। वहीं, रामलू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहली कक्षा में लिया था दाखिला

दोनों छात्र गमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। हाल ही में जिला प्रशासन के ड्रॉपआउट सर्वे के तहत इनका स्कूल में कक्षा पहली में दाखिला लिया था। रक्षा बंधन के लिए दोनों अपने परिजनों के साथ बुधवार की शाम छुट्टी लेकर घर जा रहें थे। विलम्ब होने के कारण वे ग्राम पीडिया में किसी रिश्तेदार के घर रुक गए। यहां सोते समय दोनों को साप ने काट लिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds