लॉगिन

LIVE: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा 33 पर आगे, रमन सिंह आगे

Raipur December 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
LIVE: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा 33 पर आगे, रमन सिंह आगे

LIVE: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा 33 पर आगे, रमन सिंह आगे

रायपुर : प्रदेश की 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा। इस चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज समेत अन्य 12 मंत्रियों की साख दांव पर है। इसी तरह से भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत उनके कैबिनेट के 16 पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद विजय बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय समेत अन्य के भविष्य पर भी निर्णय होना है।

चित्रकोट सीट से दीपक बैज आगे

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में ईवीएम से मतगणना शुरू हो चुकी है। नारायणपुर में केदार कश्यप आगे चल रहे हैं। चित्रकोट से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहले चक्र में 199 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।

राजनांदगांव सीट पर रमन सिंह आगे

: छत्‍तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल राजनांदगांव विधानसभा सीट पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह आगे चल रहे हैं। पहले चक्र की गणना के बाद रमन सिंह लगभग 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत हासिल कर लिया है। 83 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 47 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि भाजपा 33 सीटों पर आगे है।

जगदलपुर में डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस पीछे

छत्‍तीसगढ़ में सत्‍ता का केंद्र कहे जाने वाले जगदलपुर में डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस पीछे चल रही है। चित्रकोट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल मतगणना केंद्र पहुंचे हैं।

छत्‍तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्‍कर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्‍कर देेखी जा रही है।  50 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस 25 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

बीजेपी ने 30 सीटों पर बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस राज्य में 29 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds