लॉ एंड ऑर्डर फेल : साहिल मारता रहा, लोग देखते रहे, दिल दहलाता है 1 मिनट 26 सेकंड का VIDEO

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल है। आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

स्वाती मालीवाल का बयान सामने आया
इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर साक्षी का मर्डर किया गया। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। दिल्ली महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित है। क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds