दिल्ली पर केंद्र का अध्यादेश: कांग्रेस नहीं देगी AAP का साथ! राहुल-खरगे से बोले नेता- केजरीवाल का साथ न दें

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने आज दिल्ली और पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की गई।

इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप का समर्थन नहीं करने की सलाह दी। दिल्ली कांग्रेस ने आप के साथ दिल्ली में गठबंधन को भी खारिज कर दिया। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया।

अरविंद केजरीवाल जुटा रहे हैं विपक्षी पार्टियों का समर्थन

बता दें कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ  नेताओं के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds