CG निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन : बागी नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस, पीसीसी चीफ कर रहे बागियों से संपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी  ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। अंतिम समय में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मोर्चा संभाला है। करीबी नेताओं के जरिए बागियों को नाम वापसी के लिए बागियों को मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग जाएगा। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में जाएंगे। धमतरी में मेयर कैंडिडेट के नामांकन रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी नेता राजीव भवन से 10.30 बजे रवाना होंगे।

कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द 

धमतरी और बालोद जिले में कांग्रेस के पार्षद- मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी हमलावर हो गई है। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा की साजिश और लोकतंत्र की हत्या बताया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में फिर से लोकतंत्र की हत्या हुई है।

सरकार के दबाव में नामांकन हुआ रद्द- बैज 

सीएम के निर्देश पर विजय गोलछा का नामांकन रद्द हुआ है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को रोकने का काम किया गया है। विजय गोलछा धमतरी के पंजीकृत ठेकेदार नहीं हैं। वे PWD के ठेकेदार हैं और उनका काम पूरा हो चुका है।  यहां तक कि, विजय गोलछा को NOC भी जारी किया गया है। सरकार ने कलेक्टर पर दबाव बनाकर नामांकन रद्द कराया है।

बिलासपुर में भी हुआ अन्याय 

बिलासपुर से प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति प्रमाणपत्र पर भी सवाल उठाये जाने पर उन्होंने कहा कि, दूसरे राज्यों से आए ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं ले सकते है। नियम के बावजूद पूजा विधानी का नामांकन रद्द क्यों हुआ? कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकना गलत है। चुनाव का फैसला जो भी आए, चुनाव लड़ने देना चाहिए। सरकार चुनाव से डरी हुई है, इसलिए नामांकन रद्द कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds