cg election: नगरीय निकाय चुनाव : टिकट नहीं मिलने से बागी हुए भाजपा-कांग्रेस के कई नेता, बिगाड़ सकते हैं समीकरण

जगदलपुर। cg election: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

दरअसल, भाजपा और कांग्रेस संगठन ने जो पार्षदों की सूची जारी की थी उससे कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस में पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई है। सभी ने पार्टी से हटकर अपना- अपना नामांकन को दाखिल करा दिया है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।

दोनों दलों का बिगड़ सकता है समीकरण 

cg election: भाजपा- कांग्रेस के नेता समीकरण को बिगाड़ भी सकते हैं। बता दे कि, नामांकन दाखिल करने वालों को अब तक पार्टी ने बी फार्म नही दिया है और कल तक इंतज़ार है। अगर पार्टी बी फार्म नहीं देती है, तो दोनों दलों के समीकरण को बिगड़ने में ये सभी मैदान में उतर जाएंगे। वहीं इधर कांग्रेस से पूर्व निगम उपनेता सहित महिला निगम अध्यक्ष कविता साहू और अन्य लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

जिला अध्यक्षों ने बागी होने से किया इनकार 

cg election: भाजपा के भी कई पूर्व पार्षदों ने नामांकन जमा कर दिया है। वहीं पार्षदों के बागी होने को लेकर दोनों दलों के जिला अध्यक्षों ने बागी होने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ये परिवार का मामला है बैठकर सभी से बात की जाएगी। सभी चुनाव में पार्टी का साथ देंगे। इस दौरान अध्यक्ष ने यह दावा भी किया है कि, चुनाव में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds