CG कश्यप बने मनवा कुर्मी समाज के अध्यक्ष : 6 प्रत्याशी थे मैदान में, 18 राज में एक साथ हुआ था चुनाव

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सेवानिवृत शिक्षक खोड़स राम कश्यप मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए। कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ वर्मा को 1630 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। 20 अक्टूबर को सभी 18 राज में एक साथ सामाजिक चुनाव संपन्न हुआ।

चुनाव की सबसे रोमांचक केंद्रीय अध्यक्ष की सीट के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। आम चुनाव की की तरह सामाजिक चुनाव के परिणाम देर रात घोषित किए गए।  जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत शिक्षक खोड़स राम कश्यप ने जीत हासिल की। कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ वर्मा को 1630 मतों से हराया। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर अंत तक बनी रही।

आज होगा शपथ ग्रहण 

राजप्रधानो का आज नरदहा में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। समारोह में नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारी को शपथ दिलाया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds