शिवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी: PM मोदी के अतिमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेंगे कृषि मंत्री चौहान

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह उन्हें निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया है। शिवराज सिंह की अध्यक्षता वाला मंत्रियों का समूह सरकार की योजनाओं, बजट और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। इस मॉनिटरिंग ग्रुप की पहली बैठक 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)में हुई। इसमें केंद सरकार के सभी सचिव भी शामिल हुए।
हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा
शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित निगरानी समूह हर माह PMO में बैठक करेगा। इस बैठक का उद्देश्य (government schemes monitoring) उन केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की समीक्षा करना है। मॉनिटरिंग ग्रुप बजट में घोषित योजनाएं, बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनों की निगरानी करेगा।
सचिव स्तर के अधिकारी बनाए गए नोडल
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा गठित इस समूह में वरिष्ठ अफसरों जैसे अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव भी शामिल किए गए हैं। यह IAS अधिकारी विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी होंगे। शिवराज सिंह चौहान के साथ योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। सरकार का उद्देश्य योजनाओं को तेजी से लागू करना है। ताकि, समय रहते लोगों को फायदा मिले।