जम्मू: वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हादसा, भूस्खलन में 3 लोगों की मौत, कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर। श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हादसा हो गया है। पंछी हेलीपैड के पास हुए भूस्खलन की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के द्वारा राहत और बचाव का कार्य जारी है।

सामने आया माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ का बयान
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पत्थर गिरने और भूस्खलन हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds