लॉगिन

आईपीएल सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन, 13 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh May 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईपीएल सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन, 13 आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन, 13 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी कुणाल वर्मा शामिल है जो कभी सब्जी बेचता था लेकिन अब ‘सेट स्पोर्ट बुक’ और ‘लोटस एप’ के जरिए करोड़ों के सट्टा कारोबार का मास्टरमाइंड बन चुका था। पुलिस को समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले चरोदा निवासी जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को पकड़ा गया, जिनकी निशानदेही पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि गिरोह स्लम एरिया के लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड और चेकबुक खरीदता था, जिन्हें बाद में सट्टे में इस्तेमाल किया जाता था और एक पासबुक के बदले करीब 25 हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस को म्युल खातों के जरिए करीब 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क की जड़ें हैदराबाद तक फैली हुई हैं, जहां अल्फापुरम और शमशाबाद में बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.57 लाख रुपये नकद, 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल, 23 पासबुक, 146 एटीएम कार्ड और 20 सिम कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क के बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य राज्यों से जुड़े कनेक्शन की जांच में जुटी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds