कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा स्थित मुरली होटल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब ग्राहको को परोसे गए साभर में कीड़ा दिखाई दिया। ग्राहकों ने इसकी जानकारी होटल कर्मचारियों को दी। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने भी साभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ दिन पहले लक्ष्मी डेयरी में भी मिली थी गंदगी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले NTPC क्षेत्र स्थित लक्ष्मी डेयरी के साभर बड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। मामले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। लगातार इस तरह की शिकायते सामने आने से खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की चर्चा
मुरली होटल की घटना के बाद ग्राहक खाना छोड़कर होटल से बाहर निकल गए। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना होगा कि विभाग होटल की जांच कर क्या कदम उठाता है।