लॉगिन

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : दो जगहों से माओवादी डंप बरामद, 103 BGL सेल और कार्डेक्स वायर भी मिला

Chhattisgarh November 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : दो जगहों से माओवादी डंप बरामद, 103 BGL सेल और कार्डेक्स वायर भी मिला

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : दो जगहों से माओवादी डंप बरामद, 103 BGL सेल और कार्डेक्स वायर भी मिला

बीजापुर जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए माओवादियों के तीन उप बरामद किए है। इनमें 103 नग BGL सेल 33 नग BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।

पामेड़ के जंगलों में 103 BGL सेल बरामद

खुफिया सूचना के आधार पर DRG, 208 कोबरा बटालियन और K-9 डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने पामेड़ थाना क्षेत्र के तुमरेल-सिंगमपल्ली जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया उप मिला, जिसमे 103 नग BGL सेल और अन्य माओवादी सामग्री बरामद हुई।

गंगालूर में दो उप से विस्फोटक सामग्री जब्त

वहीं, गंगालूर थाना क्षेत्र के FOB कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलो में CRPF 199वीं बटालियन, 204 कोबरा बटालियन और K-9 डॉग स्काड वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग की। इस दौरान दो माओवादी उप का पता चला। यहाँ से 33 नग BGL सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

अलग-अलग थानों में वैधानिक कार्रवाई

सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दोनों इलाको में संयुक्त अभियान चलाकर माओवादियों की छिपाई गई सामग्री बरामद की है। जन्त सामग्री के संबंध में पामेड़ और गंगालूर थानों में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds