India Post gds : भारतीय डाक विभाग में निकली बम्पर भर्ती, बिना परीक्षा दिलाए मिलेगी नौकरी

जो लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए डाक विभाग में भर्तियां निकली हैं। 10वीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए  आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग (इंडिया पोस्ट भर्ती 2023) ने ग्रामीण डाक सेवकों के 40,889 पदों पर भर्ती निकाली है। इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का गणित और अंग्रेजी पढ़ा होना जरुरी है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। डाक विभाग ने आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस नौकरी 2023: महत्वपूर्ण तिथियां…

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 जनवरी, 2023
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2023
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 16 फरवरी, 2023
  • आवेदन में सुधार की अवधि: 17 से 19 फरवरी 2023

इंडिया पोस्ट (जीडीएस भर्ती) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में ब्रांच मैनेजर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर (एबीपीएम) के पद  के लिए भर्ती किये जाएंगे।

 भारतीय डाक GDS vacancy 2023: किस राज्य में कितनी वैकेंसी

  • उत्तर प्रदेश – 7987
  • तमिलनाडु  – 3167
  • कर्नाटक – 3036
  • महाराष्ट्र – 2508
  • आंध्र प्रदेश – 2480
  • केरल – 2462
  • पश्चिम बंगाल – 2127
  • गुजरात – 2017
  • मध्य प्रदेश – 1841
  • राजस्थान – 1684
  • छत्तीसगढ – 1593
  • झारखंड – 1590
  • बिहार – 1461
  • ओडिशा – 1382
  • तेलंगाना – 1266
  • उत्तराखंड – 889
  • पंजाब – 766
  • हिमाचल प्रदेश – 603
  • उत्तर पूर्व – 551
  • असम – 407
  • हरयाणा – 354
  • जम्मू/कश्मीर – 300
  • दिल्ली – 46

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला/ट्रांस-महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

वेतन

ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM ) : 12,000 रुपये से 29,380 रुपये

एबीपीएम/डाक सेवक (असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ) : 10,000 रुपये से 24,470 रुपये

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती के लिए डाक विभाग द्वारा कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इस भर्ती के लिए 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds