फरवरी में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग, इन 6 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

फरवरी का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण खास रहेगा। इस माह में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह गोचर करेंगे। जिसका असर 12 राशियों के जातकों, मौसम और मार्केट पर पड़ेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का मिश्रित फल नजर आएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। जिसके चलते कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ संपत्ति की खरीद-फरोख्त में वृद्धि होगी। वहीं, चतुर्ग्रही योग से मौसम में बदलाव और अध्यात्म क्षेत्र में शुभ परिणाम दिखाई देंगे।

फरवरी 2024 में इन ग्रहों का गोचर होगा

  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 फरवरी को बुध ग्रह दोपहर 1.43 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वे 19 फरवरी 2024 को मकर से कुंभ राशि में जाएंगे।

   मंगल ग्रह 5 फरवरी को रात 9.30 बजे धनु से मकर राशि में विराजमान होंगे।

   शुक्र का धनु से मकर राशि में प्रवेश 12 फरवरी को सुबह 5.20 बजे होगा।

  सूर्य देव 13 फरवरी को रात्रि 8.11 बजे मकर से कुंभ राशि में आएंगे।

इन राशियों के लिए फरवरी का महीना रहेगा खास

ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक, तुला और धनु राशि के लिए महीना खास रहेगा। कई उपलब्धियां हासिल होंगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button