लॉगिन

मामूली विवाद में पति ने पत्नी की कैची घोपकर कर की हत्या, पति ने भी अपना गला रेतने का किया प्रयास

Chhattisgarh March 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मामूली विवाद में पति ने पत्नी की कैची घोपकर कर की हत्या, पति ने भी अपना गला रेतने का किया प्रयास

मामूली विवाद में पति ने पत्नी की कैची घोपकर कर की हत्या, पति ने भी अपना गला रेतने का किया प्रयास

रायपुर: राजधानी में मामूली बात पति ने पत्नी की हत्या कर दी, पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अब पुलिस ने इसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। विधानसभा पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है वही मामले की जांच में जुट गई है|

जानकारी के मुताबिक पल्लवी डहरिया नाम की युवती का अपने पति मोहरदास से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से पल्लवी अपनी नानी के घर आई थी। मोहर उसे लेने पहुंचा तो पल्लवी ने लौटने से इंकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर घर पर रखी कैंची से पति ने वार कर दिया। वो तब तक कैंची पत्नी के शरीर में घोंपता रहा जब तक उसकी जान न चली गई।

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पांच मार्च 2023 को सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने परिजनों के घर पल्लवी चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।

झगडे के बाद अपनी नानी के घर चली गई थी पत्नी

मोहरदास, पल्लवी को लेने आया तो लड़की के परिजनों ने कहा- मारपीट क्यों करते हो। पत्नी को साथ में नहीं रखना तो मत रखो। यहीं छोड़ दो। तब मोहरदास ने कहा कि मैं इसे साथ लेकर जाउंगा। वो जबरन पल्लवी को कमरे से खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले, दाढ़ी के नीचे और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद नानी ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रूका। हत्या के बाद उसने उसी कैंची से खुद का गला रेतने की कोशिश की।

पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

लड़की की नानी ने अपने बेटों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds