IED blast: चपेट में आए जवान : दो घायलों को इलाज के लिए भिजवाया, इलाके में सर्चिंग जारी

नारायणपुर। IED blast:  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से डीएसपी डॉ. प्रशांत देवांगन सहित एक जवान घायल हो गए। डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ के जंगलों में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी।

IED blast:   मिली जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर डीआरजी और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम अबूझमाड़ के जंगलों की तरफ रवाना हुई। गुरूवार सुबह करीब 3 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आने से डीएसपी डॉ. प्रशांत देवांगन सहित एक जवान घायल हो गए। दोनों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।

जारी है सर्च ऑपरेशन 

IED blast:   बताया जा रहा है कि, अधिकारी और जवान की आंखों में धूल-मिट्टी चली गई है। साथी जवानों ने उन्हें इलाज के लिए भिजावाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की हालत सामान्य है। वहीं इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds