Anti Naxal operation:बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर भीषण मुठभेड़ : दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान के भी शहीद होने की सूचना

बीजापुर। Anti Naxal operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। नक्सलियों के भारी नुकसान का भी अंदेशा लगाया जा रहा है।

Anti Naxal operation: मिली जानकारी के अनुसार अब तक मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है वहीं एक जवान के भी शहीद होने की जानकारी मिल रही है। वहीं एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक अभी मुठभेड़ स्थल में दोनो ओर से गोलीबारी जारी है।

IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान 

Anti Naxal operation: वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में एक जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया। घायल जवान को मौके पर से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैँ। इसी के आधार पर इस इलाके में ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया गया। एक दिन पहले ही जवानों ने अंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं गुरूवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds