लॉगिन

IAS नम्रता गांधी का पीएम अवार्ड के लिए हुआ चयन, जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम मोदी करेंगे सम्मान

Chhattisgarh January 16, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
IAS नम्रता गांधी का पीएम अवार्ड के लिए हुआ चयन, जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम मोदी करेंगे सम्मान

IAS नम्रता गांधी का पीएम अवार्ड के लिए हुआ चयन, जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएम मोदी करेंगे सम्मान

रायपुर। धमतरी कलेक्टर आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. सिविल सर्विस डे के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नम्रता गांधी को सम्मानित करेंगे.

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली नम्रता गांधी छत्तीसगढ़ की तीसरी आईएएस अधिकारी है. इससे पहले दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी और आईएएस सौरभ कुमार को यह पुरस्कार मिला था. जनवरी 2024 से धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने भखारा नगर पंचायत में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गंगरेल नहर से सिलघट तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई.

गंगरेल नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगर पंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वाटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई गई. इस तरह कलेक्टर नम्रता गांधी की दूरदर्शिता से नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया. इस कार्य की वजह से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds