इंस्टाग्राम रील पर पति-पत्नी मे विवाद :  पति गया बाहर, बच्चे गए ट्यूशन … महिला ने लगा ली फांसी

दुर्ग : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच जबरदस्त विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 02 बच्चो की माँ ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल, अंजलि साव जो की भिलाई के छावनी में अपने पति पप्पू साव और 2 बच्चो के साथ रहती थी। अंजलि इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय थी और हमेशा रील और वीडियो बनाया करती थी, लेकिन उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था।

इसी बात को लेकर अंजलि और उसके पति पप्पू के बीच हमेशा विवाद होता रहता था, अंजली और पति पप्पू साव के दो बच्चे भी है। वही पप्पू साव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पप्पू अंजलि को हमेशा इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट डिलीट करने के साथ-साथ रील बनाने से रोका और मना किया करता था। जिसके कारण पिछले कुछ महीनो से दोनों के बीच लगातार मारपीट भी होती थी।

इसी बीच सुबह पप्पू सुबह अपने काम पर चले गया और बच्चे और ट्यूशन चले गए लेकिन जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी मां अंजलि की लाश पंखे से लटक रही  है। जिसके बाद बच्चों ने फौरन इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और उसके शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस उसके पति पप्पू साव से पूछताछ करने के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds