नगर निगम की सामान्य सभा में भारी हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने घेरा; पूछा- 2025 के वादों का क्या हुआ?

रायपुर : राजधानी रायपुर के नगर निगम में आज सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही सियासी पारा चढ़ गया है। बैठक की शुरुआत के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्षदों और विधायकों ने सत्ता पक्ष को पुराने वादों पर जमकर घेरा।

कांग्रेस पार्षदों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं, जिनमें लिखा था 2025 का वादा क्या हुआ? विपक्ष का आरोप है कि निगम प्रशासन अपने पुराने संकल्पों को पूरा करने में विफल रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम के भीतर और बाहर नारेबाजी की।

हंगामे के कारण बाधित हुई कार्रवाई

बैठक शुरू होते ही हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण निगम की कार्यवाही बाधित रही। सत्ता पक्ष की ओर से जवाब देने की कोशिश की गई, लेकिन शोर-शराबे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने कहा कि जब तक जनता से किए गए वादों पर ठोस जवाब नहीं मिलता, उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds