CG Weather : कैसा है राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड का मिजाज ?

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया. माना में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिनभर ठंड का अहसास हुआ. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.3 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, बलरामपुर रामानुजगंज में 8.5 डिग्री सेल्सियस, जशपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 9.6 डिग्री व कोरिया में 9.9 डिग्री, महासमुंद में 12 डिग्री, दुर्ग में 11.4 डिग्री, राजनांदगांव में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में 27 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds