लॉगिन

केजरीवाल का अमित शाह पर अटैक: पूर्व सीएम बोले- दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे, कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया

National November 27, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
केजरीवाल का अमित शाह पर अटैक: पूर्व सीएम बोले- दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे, कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया

केजरीवाल का अमित शाह पर अटैक: पूर्व सीएम बोले- दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे, कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। क्या किसी ने ये सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश का एक्सटॉर्शन कैपिटल (extortion Capital) बन जाएगा?

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में फायरिंग हो रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरे आम हत्याएं हो रही हैं। अमित शाह जी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds