मानसून की विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के पहले बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

दो दिनों तक हुई बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई है. इसके साथ ही अब प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है.

मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव सहित कुल 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है. मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds