रायपुर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड बनवा कर किराए के मकान में रह रहा था जोड़ा

रायपुर : राजधानी रायपुर में चंगोराभाठा के एक घर से एसआईबी ने नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. इन अर्बन नक्सलियों ने नकली आधारकार्ड बनवाकर, इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था. वहीं एसआईबी ने दोनों को रिमांड लिया है, और पूछताछ कर रही है.

रायपुर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार

एसआईबी ने चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं. इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था, हालांकि आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लंबे वक्त से रह रहे थे.

कई बड़े अफसर के घर किया काम

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है. फिलहाल युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. वहीं महिला को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds