छत्तीसगढ़ में ‘लू’ का कहर, रायपुर से दुर्ग तक अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम डबल अटैक देखने को मिल रहा है. एक तरह जहां देर रात तेज आंधी और हल्की बारिश ने कुछ इलाकों को गर्मी से राहत दी, तो वहीं दूसरी ओर सूरज के तेवर अब जानलेवा होने लगे हैं.

अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में मौसम में अचानक हल्का बदलाव आया है, लेकिन यह राहत लेकर नहीं आया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट होगी, लेकिन फिर प्रचंड गर्मी और लू आम जनजीवन को झुलसाने के लिए तैयार है. खासकर मध्य छत्तीसगढ़, जिसमें बिलासपुर भी शामिल है, वहां 23 अप्रैल से अगले चार दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.

किन जिलों में दिखेगा अलर्ट?

‘हीटवेव’ का सबसे ज्यादा असर रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा. इनमें रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबांद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापार जैसे जिले शामिल हैं. महानदी के मैदानी भाग के कारण यहां गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देता है.

रायपुर में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. राजधानी रायपुर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का आसार है. आसमान से बरसती आग सड़कों से उठती गर्म लपटों के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाट पसरा नजर आ रहा है.

कई जगहों में हुई बुंदाबांदी

प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की देर रात अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिली. लेकिन गर्मी से लोगों को लंबी राहत नहीं मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds