बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में दो दिन से लापता एक युवक का कटा हुआ सिर खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत मे स्कूटी के साथ कटा सिर मिलने की सूचना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
खेत में मिली स्कूटी और कटा हुआ सिर
मिली जानकारी के मुताबिक युवक 2 अक्टूबर की शाम घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच कदौरा गांव के एक खेत में उसकी स्कूटी और कटा हुआ सिर मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।
2 अक्टूबर की शाम से लापता था युवक
बता दे कि, युवक 2 अक्टूबर की शाम से लापता था। युवक का सिर कोदौरा गांव के खेत के पास मिला और नाले के पास धड़ मिला। पुलिस ने 2 संदेहियों को लिया हिरासत में लिया है। बतया जा रहा है कि, यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। वहीं पुलिस 5 अक्टूबर को मामले का खुलासा कर सकती है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वसीम अंसारी के रूप में हुई। यह पूरा मामला डवरा चौकी क्षेत्र का है।
हत्या की आशंका से गांव में दहशत
पुलिस फिलहाल, घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनो ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से कदौरा गांव में दहशत का माहौल है।