लॉगिन

हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ : रात 11 बजे पार्किंग में दिखा, महिला को किया घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

Chhattisgarh October 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ : रात 11 बजे पार्किंग में दिखा, महिला को किया घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ : रात 11 बजे पार्किंग में दिखा, महिला को किया घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई। रात करीब 11 बजे तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पार्किंग एरिया में उतरता दिखा तेंदुआ

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि तेंदुआ ऊपर की सीढ़ियों से नीचे हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में उतरता नजर आ रहा है। इसके बाद वह इधर-उधर भागते हुए बाहर निकल गया। तेंदुए के शहर में पहुंचने की खबर से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे DFO समेत विभाग की टीम तेंदुए की तलाशा और सुरक्षित रेस्क्यू में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के रेवाबंद तालाब या आसपास की गौशाला क्षेत्र में होने की संभावना जताई जा रही है। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर जुट रही भीड़ को भी हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा न आए और लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महिला के घायल होने की जानकारी

तेंदुए की मौजूदगी के बीच एक महिला के घायल होने की जानकारी सामने आई है। महिला किस तरह घायल हुई. इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। तेंदुए के शहर में पहुंचने का यह मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds