लॉगिन

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर चिंता को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया दूर, कहा- यह असरकारक नहीं, इमरजेंसी के लिए प्रदेश में पर्याप्त व्यवस्था

Chhattisgarh May 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कोरोना के नए वैरियंट को लेकर चिंता को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया दूर, कहा- यह असरकारक नहीं, इमरजेंसी के लिए प्रदेश में पर्याप्त व्यवस्था

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर चिंता को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया दूर, कहा- यह असरकारक नहीं, इमरजेंसी के लिए प्रदेश में पर्याप्त व्यवस्था

 रायपुर। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर देश-दुनिया में मची हलचल के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि यह (वैरियंट) असरकारक नहीं है. प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनकी हालत सामान्य है. प्रदेश में इमरजेंसी के लिए बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में बीपीएल राशन कार्डधारकों को 3 माह का चावल एक साथ दिए जाने को लेकर कहा कि भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों को शामिल करेंगे. एपीएल कोटे का चावल कम लोग उठाते हैं.

दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अन्य यात्राएं छोड़ देनी चाहिए. अब कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए.

वहीं एम्एसपी बढ़ने से छत्तीसगढ़ किसानों की धान खरीदी राशि पर पड़ने वाले असर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि 31 सौ रुपए क्विंटल किसानों को मिलता है. दो साल से सरकार किसानों को राशि दे रही है. आगे भी किसानों को 31 सौ के दाम से देते रहेंगे.

वहीं केंद्र सरकार के एम्एसपी बढ़ने की घोषणा पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान की एम्एसपी में 70 रुपए की बढ़ोतरी की है. मोटे और पतले अनाज में 70 रुपए बढ़ाया है. 2370 और 2390 रुपए कर दिया गया है. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds